साहित्यकार ज्ञान रंजन जी को किया याद*

NEW DHAULADHAR PUBLIC SCHOOL, KHALET PALAMPUR
BHARDWAJ MULTISPECIALITY HOSPITAL ARLA PALAMPUR
Dr. Sushma Sood, Lead Gynaecologist
Dr sushma women care hospital LOHNA, PALAMPUR
Dr. Sushma women care hospital, LOHNA PALAMPUR
Dr. Swati Katoch Sood, & Dr. Anubhav Sood, Gems of Dental Radiance
DENTAL RADIANCE
DENTAL RADIANCE HOSPITAL PALAMPUR TOUCHING SKY

*साहित्यकार ज्ञान रंजन जी को किया याद*

Er. VARUN SHARMA, BUREAU CHIEF, PALAMPUR, Mob : 9817 999992

आज शेष साहित्य सदन पपरोला के सौजन्य से प्रेस क्लब पालमपुर में एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें जानी-मानी वरिष्ठ साहित्यकार राज्य पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर रेखा ढढवाल जी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुई। इस अवसर पर अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित प्रधानाचार्य डॉक्टर जन्मेजय गुलरिया जी वशिष्ठ अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। शेष साहित्य सदन पपरोला के संस्थापक निदेशक एवं प्रांत प्रभारी राष्ट्रीय कवि संगम हिमाचल प्रदेश शक्ति चंद राणा ‘शक्ति’ ने बताया कि आज के इस कार्यक्रम में जिला कांगड़ा एवं जिला चंबा के प्रमुख साहित्यकारों ने भाग लिया एवं अपनी रचनाओं से समस्त दर्शकों का मन मोह लिया।
जिन राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकारों ने भाग लिया उनमें ‘कमलेश सूद अध्यक्ष शेष साहित्य सदन, पूर्व अध्यक्ष सुरेश लता अवस्थी, अनीता भारद्वाज, सुश्रीराविंद्रा,उषा कालिया, मंजु शर्मा, रीता शर्मा,प्रभा शर्मा,हाकम भारद्वाज अर्पित गौतम, डॉ सत्येन्द्र शर्मा, जितेन्द्र रजनीश,कर्म चन्द,इं प्यार चन्द सिप्पी, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त युद्धवीर टंडन,हिंग राज राज्य पुरस्कार प्राप्त (चम्बा) रजनीश अवस्थी,रमेश कटोच, ओमप्रकाश राणा सान्निध्य,अनिल कुमार सहित बहुत से रचनाकारों ने भाग लिया। बहु-भाषी कवि सम्मेलन में सामाजिक विसंगतियों पर, चिट्टे के नशे एवं सांस्कृतिक विषयों को लेकर सुंदर कविता पाठ किया।इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के हिन्दी साहित्यकार ज्ञान रंजन जी की पुण्य स्मृति में उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित कर सदन द्वारा एक मिनट का मौन रखा गया ।
डॉ जन्मजेय गुलेरिया द्वारा संस्कार भारती की इकाई के गठन बारे जानकारी दी।

Comments are closed.