शान्ता कुमार जी द्वारा प्रधानमंत्री जी को लिखे पत्र के उपरान्त मुख्यमन्त्री जी ने भी कैंसर पीड़ित अमित कुमार के उपचार के लिए स्वीकृत किये चार लाख :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक …..

शान्ता कुमार जी द्वारा प्रधानमंत्री जी को लिखे पत्र के उपरान्त मुख्यमन्त्री जी ने भी कैंसर पीड़ित अमित कुमार के उपचार के लिए स्वीकृत किये चार लाख :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक …..

Er. VARUN SHARMA, BUREAU CHIEF, PALAMPUR, Mob : 9817 999992

यशोदा मेडिसिटी होस्पीटल गाजियाबाद में उपचाराधीन पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्रांम पंचायत बगोडा के निवासी अमित कुमार के उपचार के लिए जहां हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री श्री शान्ता कुमार जी ने प्रधानमन्त्री जी को पत्र लिखकर इसकी आर्थिक सहायता का आग्रह किया है। वही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री श्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू जी ने अमित कुमार के उपचार के लिए चार लाख रुपये मंजूर करने पर समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने आभार व्यक्त किया है। इसी के साथ राणा परिवहन मैंहझा के मालिक श्री अनुज राणा द्वारा भी पच्चास हजार रुपये अमित इलाज के लिए सीधे खाते में भेजने के लिए हार्दिक धन्यवाद किया है। पूर्व विधायक ने बताया कि जव से अमित कुमार के उपचार के लिए आर्थिक सहायता की समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था ने आवाज़ उठाई है। तव से लोग यथा संभव मदद कर रहे । प्रवीन कुमार ने कहा यह भी सर्वविदित है कि अमित कुमार के उपचार के लिए उपरोक्त होस्पीटल ने 37 लाख खर्चे का प्राकलन दिया है।

Comments are closed.