शिमला में भारी बर्फवारी से जीना हुआ दुश्वार

HIMACHAL OPTICALS, Rotary Eye Hospital, Maranda
HIMACHAL OPTICALS

Byline

SHIMLA

Sain Ram Negi

Bureau Chief

INDIA REPORTER TODAY (IRT)

अपर लम्भीधार -इन्दर नगर के वासियो ने लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री, पंचायती राज व ग्रामीण विकास मंत्री, नगर निगम के महापौर तथा नगर निगम के आयुक्त से आग्रह किया है की लंबिधार -इंदरनगर एम्बुलेंस रोड मे भारी बर्फ बारी के कारण बहुत फिसलन हो गई है!जिसके कारण ड्यूटी पर आने जाने वाले लोगो को तथा बीमार लोगों को मुख्य सड़क लाने व ले जाने में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है!!

सड़क पर गिरने के कारण बहुत हादसे हो रहे हैँ!सड़क में मिट्टी -रैत ना डाले जाने के कारण बहुत फिसलन बनी हुई है!उसी प्रकार संजोली -ढल्ली बाई पास में बसों की आवाजाही ना होने की कारण चलोँटी, हेलीपैड, अपर लंबिधार, लोअर लंबिधार के लोगों को बर्फ भारी के कारण चलने-फिरने मे बड़ी मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा!

स्थानियों वासिओ लायक राम शर्मा, उमेश शर्मा, दीपक राठौर, कृष्णा शर्मा, संजय राजटा, पवन सोनी ने सरकार से आग्रह किया की भारी फिसलन की रोकथाम के लिए रैत-मिट्टी तुरंत डाली जाये ताकि लोगो को आने जाने में मुश्किलो का सामना ना करना पड़े! लायक राम शर्मा, वरिष्ठ नागरिक एवं समाजिक कार्यकर्त्ता लंबिधार-इंदरनगर शिमला मोबाइल न 94186 26239

Comments are closed.