शिमला

प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के चेयरमैन सुरेश ठाकुर, महासचिव इन्दर पाल शर्मा, अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा, मीडिया प्रभारी सैन राम नेगी व प्रेस सचिव लायक राम शर्मा ने प्रेस को जारी संयुक्त विज्ञप्ति मे सरकार द्वारा 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के रिटायर्ड पेंशनर्स को 30 प्रतिशत की जो अधिसूचना निकाली है वो राजनीति से प्रेरित है!संयुक्त संघर्ष समिति के चेयरमैन सुरेश ठाकुर, महासचिव इन्दर पाल शर्मा व अतिरिक्त महासचिव ने सरकार पर आरोप लगाया की 1जनवरी 2016 व 31जनवरी 2021के मद्य सेवा निबृत पेंशनर्स को इस अधिसूचना का कोई लाभ नहीं होगा!इस अवधि के दौरान रिटायर्ड हुए पेंशनर्स अभी तक 70 साल पूर्ण नहीं कर पाए हैँ!जिससे उन्हें इस अधिसूचना का कोई लाभ नहीं मिल पाएगा!



ADDL GEN SECY
सुरेश ठाकुर ने आगे कहा की सरकार पेंशनर्स को बॉटने का प्रयास कर रही है जो की दुर्भाग्य पूर्ण है!1जनवरी 2016 -31जनवरी 2021के बाद रिटायर्ड हुए पेंशनर्स को संशोधित लीव -इन -कैशमेंट , ग्रेजुइटी, कॉम्युटेशन का लाभ नहीं नहीं मिल पाया है जिसके कारण पेंतीस हजार से अधिक पेंशनर्स इन वित्तीय लाभो से आज तक वंचित हैँ!इनमें से करीब एक हजार आठ सौ रिटायर्ड पेंशनर्स अपने वित्तीय लाभ के वगैर ही स्वर्ग सिधार गए!जिसके कारण उनके परिवारजन अपनी अर्जित धनराशि प्राप्त करने के लिए कार्यालय के बार बार चककर काट रहे हैँ!सरकार को चाहिए था की कम से कम स्वर्ग सिधार गए परिवारजनों के साथ तो राजनीति ना करते!
संयुक्त संघर्ष समिति के नेताओं ने सरकार को आगाह किया की यथाशीघ्र 19 विभिन्न संगठनों के साथ बैठक करके आगामी रणनीति तैयार की जाएगी!सुरेश ठाकुर ने आगे कहा की सरकार की जो पेंशनर्स को बॉटने की नीति है आगामी विधानसभा सत्र के दौरान पेंशनर्स इसका करारा जवाब देगी!
उन्होंने आगे कहा की मुख्यमंत्री जी अपनी घोषणा ओ को अम्लीजामा पहनाने में नाकायाब हुए हैँ!17दिसंबर 2025को पेंशमर्स दिवस के अवसर पर पिछले दो वर्षो से लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान एक माह के भीतर करने की घोषणा भी घोषणा बन कर रह गई है!जिसके कारण पेंशनर्स मे सरकार के प्रति भारी रोष उत्पन्न हो रहा है इन सभी मसलों के बारे में अगली बैठक में सरकार के खिलाफ निर्णय लिए जायेगे!संयुक्त संघर्ष समिति के नेताओं ने अभी तकपेंशनर्स की जे. सी. सी ना बुलाकर प्रतिनिधिमंडल के साथ अपनी बचनबधता को भी नहीं निभाया! भूप राम वर्मा, हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति (हि. प्र.) लायक राम शर्मा, प्रेस सचिव, हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति (हि. प्र.)मोबाइल न. 9418626239
Comments are closed.