मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के घर पहुंचकर परिजनों से संवेदनाएं व्यक्त कीं
INDIA REPORTER NEWS
FATEHPUR : GURU
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के पैतृक निवास स्थान जिला कांगड़ा के फतेहपुर पहुंचकर उनके शोक संतप्त परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सुजान सिंह पठानिया का हाल ही में निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वन मंत्री राकेश पठानिया, पूर्व सांसद कृपाल परमार और अन्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।