TB चैंपियन बबित कुमार टीबी के साथ जी रहे व्यक्तियों के सच्चे साथी बन कर उनके जीवन में जगा रहे आशा की नई किरण
बबित कुमार टीबी चैम्पियन – टीबी उन्मूलन कार्यक्रम मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे।
– टीबी के साथ जी रहे व्यक्तियों से साथ भेद भाव को कम करने के लिए टी बी चैम्पियन द्वारा नयी पहल
-उपचार साक्षरता व् मनोबल बढ़ाकर लाते हैं जीवन मे नयी उम्मीद
धर्मशाला

धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया आपदा के दौरान बेहतरीन सेवाएं देने वाले टीबीसी बबित कुमार को सम्मानित किया।

उल्लेखनीय हैं कि बबित कुमार टीबीसी जो कि टीबी Survivor से टीबी चैंपियन बने है जो अपनी सेवाएं स्वास्थ्य सुविधा- सिविल अस्पताल पालमपुर में देते हैं जिनमें उपचार साक्षरता, जोखिम मूल्यांकन, मानसिक स्वास्थ्य जांच, रोगी प्रदता बैठक एवम परिवार परामर्श शामिल हैं।
बबित कुमार टीबी चैंपियन ये टीबी के साथ जी रहे व्यक्तियों को सभी सेवाएँ प्रदान करते है और उनका उपचार पूरा होने तक उनके साथ अपना संपर्क, मासिक मुलाकात से और टेलीफोन द्वारा रखते है।
इसके अतिरिक्त टीबीसी बबित कुमार निक्षय मित्र भी है। बबित कुमार समुदाय में हर माह एक निक्षय बैठक का आयोजन पंचायत, स्कूल, और शिक्षा संस्थाओं के साथ मिलकर करते है, जिसमें वो टीबी की विस्त्रित जानकारी लोगो को देते है और टीबी के साथ जी रहे व्यक्तियों के साथ भेद भाव को कम करने के लिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास करते है।
