प्रबंधक सुरेश ठाकुर ने ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल की फेयरवेल पार्टी में बच्चों को दी शुभकामनाएं



पंचरुखी

आज स्थानीय ज्ञानदीप वरिष्ठ मा० पाठशाला में प्लस वन के छात्र छात्राओं प्लस टू के छात्र-छात्राओं को फेयरवेल पार्टी दी गई।

इस विदाई पार्टी में तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मिस्टर दिव्यांश व मिस स्वाति को मिस्टर व मिस फेयरवैल चुना गया जबकि क्यूर समाइल, क्रिश, वैस्ट ड्रेसअप काजल, वैस्ट परस्नैलिटी अंशिका मोस्ट ओबिडियंट, तनुज व मोस्ट फनि, सूजल को भिन्न-भिन्न खितावों से नवाजा गया।
