इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल करके सुक्खू सरकार प्रधानमन्त्री जी से क्या अपेक्षा रखती है :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक ……
इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल करके सुक्खू सरकार प्रधानमन्त्री जी से क्या अपेक्षा रखती है :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक ……

सुक्खू सरकार के राजस्व मन्त्री श्री जगत सिंह नेगी जी का यह कहना कि प्रधानमन्त्री ने स्पेशल पैकेज का ऐलान तो किया मगर मिला नहीं धेला । राजस्व मन्त्री के इस कथित ब्यान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा है कि इस तरह के बडवोले मन्त्री की बाणी पर मुख्यमन्त्री महोदय को लगाम लगानी चाहिए । पूर्व विधायक ने कहा कभी नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमन्त्री श्री जय राम ठाकुर जी के विरुद्ध घटिया ब्यान बाजी तो कभी इस तरह की विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता एवं यशस्वी प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विरुद्ध कथित टिप्पणी से प्रदेश सरकार की ही साख गिर रही है। पूर्व विधायक ने राजस्व मन्त्री को उदाहरण देते हुए कहा कि जिस भी नेता ने श्री नरेन्द्र मोदी जी के विरुद्ध बकवास किया है , उनकी लोकप्रियता के आगे उस नेता का क्या हाल हुआ है , केजरीवाल उसके सबसे बड़े मुक्त भोगी है। पूर्व विधायक ने राजस्व मन्त्री को स्मरण करवाया की आप भी स्वयं मन्त्री है ओर जव आप भी कोई घोषणा करते हैं तो एकदम राशि जारी नहीं हो जाती । परिणामस्वरुप औपचारिकताएं पूरी करने के उपरान्त ही वह राशि जारी होती है। ऐसी ही प्रक्रिया प्रक्रिया यहाँ अपेक्षित है। पूर्व विधायक ने कहा कायदे के तहत तो वैसे राजस्व मन्त्री महोदय को 1500 करोड़ के आपदा राहत पैकेज के लिए प्रधानमन्त्री जी का तहेदिल से आभार एवं धन्यवाद जताना चाहिए । इसके अतिरिक्त जो आपकी ही पार्टी के नेता इस राशि को ऊंट के मुँह में जीरे की संज्ञा दे रहे हैं ऐसे में बतौर राजस्व मन्त्री आपको प्रधानमन्त्री द्वारा घोषित इस आपदा राहत पैकेज के लिए धन्यवाद ओर बडे अदवभाव से ओर राहत पैकेज की मांग करनी चाहिए न कि इस तरह के व्यंगय कसने चाहिए ।
Comments are closed.