जम्मू-कश्मीर से आई एक बेहद दुखद खबर। हिमाचल के सैनिक अग्निवीर की हुई दर्दनाक मौत।

जम्मू कश्मीर से आई एक बेहद दुखद खबर। हिमाचल के सैनिक अग्निबीर की हुई दर्दनाक मौत।

 News by

VIJAY SOOD, Bureau Chief

कांगड़ा जिला के धीरा सब डिवीजन के अंर्तगत आने बाली थुरल पंचायत के हलु गांव के अग्निवीर सैनिक नवीन कुमार आयु 25 वर्ष की ड्यूटी के दौरान द्राश सेक्टर में पहाड़ी से भारी भरकम पत्थर गिरने से इसकी चपेट में आने से एक दर्दनाक हादसा पेश आया।

इस हादसे में शहीद नवीन कुमार ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। नवीन कुमार परिवार का इकलौता बेटा था।

सारा परिवार उस पर निर्भर था। एक मात्र सहारा छीन जाने पर परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है , रो रो कर सबका बुरा हाल है।कहते हैं ईश्वर के लिखे हुए को कोई नहीं टाल सकता समय और स्थान निश्चित है ये विधि का विधान है।

एसडीएम कार्यालय धीरा से सूचना मिली है और पुष्टि हुई है कि शहीद नवीन कुमार की पार्थिव देह आज सुबह यानी 22 मई को हवाई मार्ग से चंडीगढ़ पहुंचेगी। उसके बाद सड़क मार्ग द्वारा शहीद को उनके पैतृक गांव हलूँ लाया जाएगा। जहां शाम को लगभग 5 बजे उनको सैन्य सम्मान के साथ सरकार का जो प्रोटोकॉल रहता है शहीद को श्रद्धांजलि देने का उसके तहत अग्निविर को अंतिम विदाई दी जाएगीउसके बाद अंतिम संस्कार की रस्म अदा की जाएगी।

हमारे बीर सैनिकों ने अभी हाल ही में पाकिस्तान पर “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत जो कार्यबाई की उसमें दुश्मन को मुंह की खानी पड़ी मात्र 24 मिनट्स में पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों को हमारे सैनिकों ने उसके अंदर घुसकर बुरी तरह से तहस नहस कर दिया। आतंक बादियों के बड़े बड़े आका भागते हुए नजर आए।

भारत ने पूरे विश्व को बता दिया कि भारत की सैन्य ताकत दुश्मन की तरफ से होने वाले हर हमले को नेस्तनाबूद करने में कितनी सक्षम है । ये नया भारत है, ये सैन्य ताकत से लैस हमारे बीर जवानों का भारत है, ये आत्मनिर्भर और विकसित भारत है।

“छेड़ेंगे तो तोड़ेंगे” इंडिया रिपोर्टर टुडे की तरफ से शहीद नवीन कुमार को विनम्र श्रद्धांजलि और परिवार को इस भारी क्षति को सहन की शक्ति और संबल दे।भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में विशेष स्थान प्रदान करे। जय हिंद जय भारत।

Comments are closed.