धन्यवाद यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी! कैथ लैब संकट पर सरकार की संवेदनशीलता – इंडिया रिपोर्टर टुडे की खबर पर त्वरित संज्ञान, लगभग 40 करोड़ की लागत से लगेगी दो cath labs
- Dr Shiv Kumar, Father of Rotary Eye Hospital, Internationally acclaimed Social Worker & Founder CHAIRMAN, Rotary Eye Foundation














कैथ लैब संकट पर सरकार की संवेदनशीलता – इंडिया रिपोर्टर टुडे की खबर पर त्वरित संज्ञान

राजेश सूर्यवंशी,
एडिटर इन चीफ, HR मीडिया ग्रुप
यह किसी भी मीडिया समूह के लिए गर्व और संतोष की बात होती है जब उसकी पत्रकारिता केवल खबरों तक सीमित न रहकर शासन-प्रशासन को जनहित में जागरूक करने का माध्यम बन जाए। India Reporter Today ने हाल ही में एक अत्यंत गंभीर और जमीनी समस्या पर प्रकाश डाला – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा के कार्डियोलॉजी विभाग की जर्जर हो चुकी कैथ लैब को लेकर।
हमारी टीम ने तीन दिन पहले प्रकाशित खबर में स्पष्ट रूप से बताया था कि इस समय टांडा अस्पताल की एकमात्र कैथ लैब अपनी निर्धारित कार्य अवधि पूरी कर चुकी है और तकनीकी रूप से लगभग निष्क्रिय हो चुकी है। यहां हर साल 40,000 से अधिक हृदय रोगियों का इलाज किया जाता है, ऐसे में यदि यह सुविधा पूरी तरह ठप हो जाती, तो हजारों ज़िंदगियों पर सीधा खतरा मंडरा रहा होता।![]()
खबर के माध्यम से India Reporter Today ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी से आग्रह किया था कि वे अपने पूर्व वादे के अनुसार टांडा मेडिकल कॉलेज में दो नई अत्याधुनिक कैथ लैब्स की स्थापना की घोषणा करें। हमें प्रसन्नता है कि मुख्यमंत्री महोदय ने इस खबर को गंभीरता से लिया और तत्काल संज्ञान लेते हुए टांडा अस्पताल के लिए 200 करोड़ रुपये के स्वास्थ्य अधोसंरचना पैकेज का ऐलान किया, जिसमें दो नई कैथ लैब्स भी सम्मिलित हैं।
यह त्वरित निर्णय न केवल सरकार की जन सरोकारों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है, बल्कि यह भी सिद्ध करता है कि सही समय पर दी गई ज़मीनी रिपोर्टिंग, सरकार और जनता के बीच सेतु बन सकती है।
इस निर्णय से हिमाचल प्रदेश के लाखों दिल के मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी, इलाज का समय कम होगा, और अनावश्यक रैफरल की समस्या से निजात मिलेगी। टांडा अस्पताल अब उत्तर भारत में हृदय रोगियों के लिए और अधिक सक्षम बन सकेगा।
हम, India Reporter Today और HR मीडिया ग्रुप की ओर से, मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी का इस त्वरित व दूरदर्शी निर्णय के लिए हार्दिक धन्यवाद करते हैं।
साथ ही, हम प्रदेश के तमाम पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को यह संदेश देना चाहते हैं कि यदि पत्रकारिता ईमानदार हो, तो वह शासन को झकझोर सकती है और जनता को राहत दे सकती है।
यह जीत एक रिपोर्ट की नहीं, बल्कि जनता की ज़रूरतों की आवाज़ की जीत है।




Comments are closed.