रोटरी आई फाउंडेशन पालमपुर के नवनियुक्त चेयरमैन के जी बुटेल ने आई फाउंडेशन की गवर्निंग बॉडी घोषित कर दी जिसमें वाई पी नागपाल को चीफ एडवाइजर, डाक्टर अश्वनी शर्मा को सीनिअर वाईस चेयरमैन, बी सी अवस्थी को वाइस चेयरमैन, बी सी सूद को महा सचिब , कपिल सूद को वित्त सचिव, डा. विवेक शर्मा को संयुक्त सचिव, घोषित किया गया है । कार्यकारी सदस्यों में पांच वर्ष के लिए डाक्टर आदर्श कुमार, कमलेश सूद, योगेश सूद, अमरीशपाल सूद शामिल किए गए जबकि एक वर्ष के लिए सुरिंदर मोहन, पंकज जैन, विकास वासुदेवा, नितिका जम्वाल को कार्यकारी सदस्य बनाया गया है।