सेवानिवृत्त जवान के घर को भारी बारिश ने किया क्षतिग्रस्त, मदद की अपील
हमीरपुर

जम्मू-कश्मीर राइफल्स में तैनात रहे कर्नल रणजीत भेला द्वारा साझा किए गए संदेश के अनुसार, हमीरपुर जिले के चबूतरा गांव के सेवानिवृत्त हवलदार नरोतम दास का घर इस वर्ष की बारिश में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। नरोतम दास पलटन की ट्रांसपोर्ट यूनिट में ड्राइवर के रूप में कार्यरत थे और अब उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

मणजूषा सहायता केंद्र, कलोल इस गंभीर समय में नरोतम दास के साथ खड़ा है। केंद्र ने उनके खाते में ₹10,000 की मदद भेजी है। साथ ही देशवासियों से अपील की है कि वे इस वीर सैनिक की सहायता के लिए अपना योगदान दें।
मदद भेजने हेतु केंद्र का खाता विवरण निम्न है –
खाता संख्या: 14250110033173
IFSC कोड: UCBA0001425
केंद्र ने आश्वासन दिया है कि आपके द्वारा भेजी गई राशि सीधे नरोतम दास के खाते में जमा कर दी जाएगी और आपको सूचित कर दिया जाएगा।
इस अपील पर कर्नल जसवंत सिंह चंदेल, अध्यक्ष, ने भी समर्थन व्यक्त किया है। उन्होंने सभी से आगे आकर इस बहादुर जवान की मदद करने का अनुरोध किया है।
Comments are closed.