आखिर क्यों? पालमपुर के विधायक विधान सभा में परिवहन मन्त्री से पूछें पालमपुर से दिल्ली चलने वाली पांचो वसें बन्द क्यों :- प्रवीन कुमार

पालमपुर के विधायक विधान सभा में परिवहन मन्त्री से पूछें पालमपुर से दिल्ली चलने वाली पांचो वसें बन्द क्यों :- प्रवीन कुमार …..

Er. VARUN SHARMA, BUREAU CHIEF, PALAMPUR, Mob : 9817 999992

. पालमपुर के विधायक श्री आशीष बुटेल जी उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्नि होत्री जिनके कि पास परिवहन मन्त्रालय भी है से विधानसभा में पूछे कि पालमपुर से सांये 3:45 , 6:10 , 6:40 ,7:45 व 9:00 बजे दिल्ली के लिए वाल्वो सहित चलने वाली पांचों बसें बन्द क्यों ? जनता की यह आवाज़ उठाते हुए पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने सरकार को घेरते हुए कहा कहीं यह चाल प्राइवेट आप्रेटर के साथ सांठ गांठ तो नहीं । पूर्व विधायक ने हैरानगी जताते हुए कहा उपरोक्त इसी समय सारणी के थोडे आगे पीछे पालमपुर वस अड्डे के बाहर दिल्ली जाने वाली बसों की क्रमशः कतारें ओर सवारियों की भीड देखने को मिलती है। पूर्व विधायक ने जनता की अदालत से प्रश्न उठाते हुए कहा है क्या इस तरह की यह स्थिति भी परिवहन विभाग की व्यवस्था परिवर्तन का हिस्सा है। इसी के साथ पूर्व विधायक ने स्थानीय विधायक से विधानसभा के माध्यम से यह भी जानकारी उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है कि वस अड्डे के चोतरफा खाली पड़ी भूमि के ऊपर जो डेढ़ दशक पूर्व बतौर विधायक उन्होंने मिनी वर्कशॉप , पार्किंग व शॉपिंग कॉम्पलेक्स ( मोल ) बनाने का निर्णय लिया था । वर्तमान में इसकी अद्यतन स्थिति क्या है ।

Comments are closed.