नेता प्रतिपक्ष के विरुद्ध जिस बेहूदा भाषा का राजस्व मन्त्री ने प्रयोग किया , मुख्यमन्त्री व स्पीकर महोदय को कडा संज्ञान लेना चाहिए :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक
नेता प्रतिपक्ष के विरुद्ध जिस बेहूदा भाषा का राजस्व मन्त्री ने प्रयोग किया , मुख्यमन्त्री व स्पीकर महोदय को कडा संज्ञान लेना चाहिए :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक …..

यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा यहाँ तो वह कहावत चरित्रातार्थ होती है ” उल्टा चोर कोतवाल को डांटे ” नतीजतन हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में राजस्व मन्त्री श्री जगत सिंह नेगी ने स्वयं नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमन्त्री श्री जय राम ठाकुर जी के विरुद्ध जिस वेहूदा ,अभद्र , घटिया एवं नीच भाषा का इस्तेमाल किया है। यह अति निन्दनीय भाषा प्रदेश के प्रतिष्ठित सर्वोच्च सदन की गरिमा को बेहद कलंकित व दागदार कर रही है।
पूर्व विधायक ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते व रोष प्रकट करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष को मन्त्री महोदय द्वारा तू तू , बतमीज , नान सैन्स कह कर यह कहना कि यह कैसे मुख्यमन्त्री बन गया था । पूर्व विधायक ने कहा हिमाचल प्रदेश विधानसभा के इतिहास में शायद यह पहली बार किसी मन्त्री ने किसी नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमन्त्री के विरुद्ध इस तरह का बकवास किया हो ।
ऐसे में जहां नेता प्रतिपक्ष को राजस्व मन्त्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस देना जाना चाहिए था वहाँ उल्टा यह महाशय पूर्व मुख्यमन्त्री के विरुद्ध विशेषा- धिकार का नोटिस दे रहे हैं।
पूर्व विधायक ने राजस्व मन्त्री को चेताया श्री जय राम ठाकुर जी प्रदेश के लाखों दिलों की धड़कन अर्थात लोकप्रिय नेता हैं। जव कि आप एक विधानसभा क्षेत्र तक ही सीमित है।
Comments are closed.