राजस्व विभाग से सेवा निवृत होने के उपरान्त भी बखूबी जिम्मेवारी निभाते विभाग का सिर ऊंचा करके संसार को अलविदा कर गये माधो राम धीमान जी :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

राजस्व विभाग से सेवा निवृत होने के उपरान्त भी बखूबी जिम्मेवारी निभाते विभाग का सिर ऊंचा करके संसार को अलविदा कर गये माधो राम धीमान जी :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक 

Er. VARUN SHARMA, BUREAU CHIEF, PALAMPUR, Mob : 9817 999992

 

अगर आंकलन किया जाए तो सभी विभागों में सबसे ज्यादा लड़ाई-झगड़े व दंगे फसाद राजस्व विभाग में ही होते हैं। चाहे थाना हो या कचहरी अधिकतर प्रभावित भी यहीं मिलेंगे। यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा एक यूथ क्लब प्रधान , ग्रांम पंचायत प्रधान , विधायक से लेकर विभिन्न पदों पर रहकर उन्होंने भी देखा कि समाज में दुश्मनी का सबसे बड़ा विवाद आपसी जमीन के झगड़ों को लेकर ही देखने को मिला । पूर्व विधायक ने कहा पंचायती राज प्रणाली से लेकर विधायिका या थाने से लेकर न्यायालय तक की कदम ताल के चक्करों एवं माथा पची का दूध का दूध व पानी का पानी आखिर माधो राम धीमान जी के राजस्व गणित व जरेब ने ही किया है। पूर्व विधायक ने बताया पालमपुर तहसील में पटवारी से लेकर नायब तहसील दार , पटवार प्रशिक्षण केन्द्र प्रमुख तक माधो राम जी की ईमानदारी कर्तव्य निष्ठा व राजस्व अभिलेख गणित का कोई मुकाबला नही था । परिणामस्वरूप विभाग के प्रति अनूठी कार्यप्रणाली के चलते माधो राम धीमान ने अपने महकमे में इतना नाम कमाया कि सेवा निवृति के उपरान्त भी जटिल से जटिल समस्या के समाधान के लिए न तो महकमा ओर न ही प्रभावित फरिकान ( पक्ष ) इन्हें छोड़ते थे । यहाँ तक कि वर्तमान में माधो राम जी लोक जन अदालत में राजस्व से सम्बधित फैसले सुनाते थे । पालमपुर नगर निगम बार्ड नम्बर सात विन्द्रावन ( फाटा ) निवासी माधो राम धीमान जी के अकास्मिक निधन पर पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने गहरा शोक प्रकट किया है।

Comments are closed.