अंकल मुझे बचा लो :-

अंकल मुझे बचा लो :-

Er. VARUN SHARMA, BUREAU CHIEF, PALAMPUR, Mob : 9817 999992

 

Correction
अंकल मुझे बचा लो :-
यह फरियाद पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्रांम पंचायत बगोडा के नौजवान अमित कुमार सुपुत्र मेहर चन्द ने समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार से मोबाइल काल करके की । अमित कुमार ने पूर्व विधायक को अवगत करवाया कि वह पी जी आई चण्डीगढ़ में दाखिल थे वहाँ से उन्हे एडवांस कैंसर रीसर्च सेन्टर गाजियाबाद में रेफर कर दिया गया है। वह High grade B cell lymphomacar (blood cancer) से पीड़ित है। दो बार कीमोथेरेपी सर्जरी और बोन मेरो होने के बाद भी बीमारी फैल रही है । अव आखिरी t – cell therapy बतायी है जिस का खर्चा 37 लाख के लगभग आएगा । अमित कुमार की माली हालत अति दयनीय होने के कारण पूर्व विधायक ने तमाम स्वयं सेवी संस्थाओं , दानवीरों व आम जनमानस से अपील की है की गाजियाबाद स्थित होस्पीटल में जिन्दगी ओर मोत का झूला झूल रहे अमित कुमार जो कि इतने बड़े खर्चे को देखकर हिम्मत हार चुके है। प्रवीन कुमार ने कहा बूंद बूंद से तालाब भरता है। ऐसे में सभी मानवीय आधार पर अपने अपने सामर्थ्य व हिम्मत के अनुसार अमित कुमार की जरुर मदद करें । ताकि इस नौजवान को आप सभी के सहयोग से पुनर्जीवन मिल सके । इसी के साथ पूर्व विधायक ने स्थानीय विधायक श्री आशीष बुटेल जी के माध्यम से श्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू जी से भी मुख्यमन्त्री राहत कोष ओर सांसद डाक्टर राजीव भारद्वाज व सुश्री इन्दु गोस्वामी के जरिए प्रधानमन्त्री राहत कोष से जितना हो सके इस नौजवान की आर्थिक मदद करवाने का विशेष आग्रह किया है।
कैप्सन :- एडवांस कैंसर रिसर्च सेन्टर यशोदा मेडिसिटी होस्पीटल गाजियाबाद में उपचाराधीन अमित कुमार । एस वी आई एकाउंट नम्बर 35637259622 आई एफ एस सी कोड एस वी आई एन 00006692 गुगल एकाउंट 9816300837

Comments are closed.